भाषा एवं हिंदी भाषा का विकास : प्रश्नोत्तर (भाग–3)

 


(प्रश्न 51–75)

51. फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना कब हुई?

उत्तर: सन् 1800 ईस्वी में।


52. फोर्ट विलियम कॉलेज कहाँ स्थित था?

उत्तर: कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में।


53. फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किस उद्देश्य से की गई थी?

उत्तर: ब्रिटिश अधिकारियों को भारतीय भाषाओं का प्रशिक्षण देने तथा भारतीय भाषाओं के अध्ययन और शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए।


54. आधुनिक हिंदी गद्य के विकास में किस संस्था का विशेष योगदान है?

उत्तर: फोर्ट विलियम कॉलेज का।


55. फोर्ट विलियम कॉलेज में किस भाषा का नया विभाग स्थापित किया गया?

उत्तर: हिंदुस्तानी भाषा का।


56. हिंदी वर्तमान में किस क्षेत्र की सामान्य बोलचाल की भाषा है?

उत्तर: मध्य भारत की।


57. हिंदी किन-किन भाषाओं को जोड़ने वाली संपर्क भाषा है?

उत्तर: भारत की विभिन्न भाषाएँ बोलने वाले लोगों को जोड़ने वाली संपर्क भाषा है।


58. हिंदी का मानक रूप किस बोली पर आधारित है?

उत्तर: खड़ी बोली पर।


59. खड़ी बोली का क्षेत्र कौन-सा है?

उत्तर: दिल्ली और मेरठ के आसपास का क्षेत्र।


60. आधुनिक मानक हिंदी का विकास किस बोली से हुआ?

उत्तर: खड़ी बोली से।


61. हिंदी प्रदेश किसे कहते हैं?

उत्तर: मध्य भारत के उस विस्तृत क्षेत्र को जहाँ हिंदी और उसकी बोलियाँ बोली जाती हैं।


62. हिंदी प्रदेश में बोली जाने वाली स्थानीय भाषाओं को क्या कहा जाता है?

उत्तर: बोलियाँ


63. समान भाषाई विशेषताओं वाली बोलियों के समूह को क्या कहते हैं?

उत्तर: उपभाषा


64. हिंदी की कितनी प्रमुख उपभाषाएँ मानी जाती हैं?

उत्तर: पाँच।


65. हिंदी की पाँच प्रमुख उपभाषाओं के नाम लिखिए।

उत्तर:

  1. राजस्थानी हिंदी

  2. पश्चिमी हिंदी

  3. पूर्वी हिंदी

  4. बिहारी हिंदी

  5. पहाड़ी हिंदी


66. राजस्थानी हिंदी का विकास किस अपभ्रंश से हुआ?

उत्तर: शौरसेनी अपभ्रंश से।


67. पश्चिमी हिंदी का विकास किस अपभ्रंश से हुआ?

उत्तर: शौरसेनी अपभ्रंश से।


68. पूर्वी हिंदी का विकास किस अपभ्रंश से हुआ?

उत्तर: अर्द्धमागधी अपभ्रंश से।


69. राजस्थानी हिंदी की चार प्रमुख बोलियाँ कौन-सी हैं?

उत्तर:

  • मारवाड़ी

  • जयपुरी

  • मेवाती

  • मालवी


70. पश्चिमी हिंदी की प्रमुख बोलियाँ कौन-सी हैं?

उत्तर:

  • हरियाणवी

  • खड़ी बोली (कौरवी)

  • ब्रजभाषा

  • बुंदेली

  • कन्नौजी


71. पूर्वी हिंदी की प्रमुख बोलियाँ कौन-सी हैं?

उत्तर:

  • अवधी

  • बघेली

  • छत्तीसगढ़ी


72. बिहारी हिंदी की प्रमुख बोलियाँ कौन-सी हैं?

उत्तर:

  • भोजपुरी

  • मगही

  • मैथिली


73. पहाड़ी हिंदी की प्रमुख बोलियाँ कौन-सी हैं?

उत्तर:

  • कुमाऊँनी

  • गढ़वाली


74. हिंदी क्षेत्र के प्रमुख राज्यों के नाम लिखिए।

उत्तर:
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड।


75. आधुनिक भारत में हिंदी का क्या महत्व है?

उत्तर:
हिंदी भारत की प्रमुख संपर्क भाषा है। यह विभिन्न राज्यों और भाषाओं के लोगों के बीच संवाद स्थापित करने का माध्यम है तथा शिक्षा, प्रशासन, साहित्य, पत्रकारिता, सिनेमा और जनसंचार में व्यापक रूप से प्रयुक्त होती है।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट