सोहन लाल द्विवेदी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोहन लाल द्विवेदी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 22 सितंबर 2024

पर्वत कहता / प्रकृति संदेश

सोहन लाल द्विवेदी 




पर्वत कहता शीश उठाकर,

तुम भी ऊँचे बन जाओ।

सागर कहता है लहराकर,

मन में गहराई लाओ


समझ रहे हो क्या कहती हैं

उठ उठ गिर गिर तरल तरंग

भर लो भर लो अपने दिल में

मीठी मीठी मृदुल उमंग!


पृथ्वी कहती धैर्य न छोड़ो

कितना ही हो सिर पर भार,

नभ कहता है फैलो इतना


ढक लो तुम सारा संसार!

भक्ति

https://youtu.be/sjsVd5_78Sc भक्ति का स्वरूप  भक्ति शब्द पर धातु से व्युत्पन्न है, जिससे भजन और भक्त शब्द बनते हैं । 'नारदीय भक्ति सूक्त...