हिंदी की उपभाषाएँ : प्रश्नोत्तर (भाग–1)
1. हिंदी की उपभाषाओं का विकास किस भाषा से हुआ है?
उत्तर: हिंदी की उपभाषाओं का विकास मध्यकालीन भारतीय आर्य भाषा अपभ्रंश से हुआ है।
2. हिंदी प्रदेश किसे कहते हैं?
उत्तर: मध्य भारत के उस विस्तृत क्षेत्र को, जहाँ हिंदी और उसकी विभिन्न बोलियाँ बोली जाती हैं, हिंदी प्रदेश कहते हैं।
3. उपभाषा किसे कहते हैं?
उत्तर: समान भाषाई विशेषताओं वाली अनेक बोलियों के समूह को उपभाषा कहते हैं।
4. हिंदी की कितनी प्रमुख उपभाषाएँ मानी जाती हैं?
उत्तर: हिंदी की पाँच प्रमुख उपभाषाएँ मानी जाती हैं।
5. हिंदी की पाँच प्रमुख उपभाषाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
- राजस्थानी हिंदी
- पश्चिमी हिंदी
- पूर्वी हिंदी
- बिहारी हिंदी
- पहाड़ी हिंदी
6. राजस्थानी हिंदी का विकास किस अपभ्रंश से हुआ?
उत्तर: शौरसेनी अपभ्रंश से।
7. राजस्थानी हिंदी मुख्यतः किस राज्य में बोली जाती है?
उत्तर: राजस्थान में।
8. राजस्थानी हिंदी की चार प्रमुख बोलियाँ कौन-सी हैं?
उत्तर:
- मारवाड़ी
- जयपुरी
- मेवाती
- मालवी
9. मारवाड़ी किस क्षेत्र की बोली है?
उत्तर: पश्चिमी राजस्थान की।
10. जयपुरी को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: पूर्वी राजस्थानी।
11. मेवाती किस क्षेत्र की बोली है?
उत्तर: उत्तरी राजस्थान (मेवात क्षेत्र) की।
12. मालवी किस क्षेत्र में बोली जाती है?
उत्तर: दक्षिणी राजस्थान एवं मालवा क्षेत्र में।
13. पश्चिमी हिंदी का विकास किस अपभ्रंश से हुआ?
उत्तर: शौरसेनी अपभ्रंश से।
14. पश्चिमी हिंदी का प्रमुख क्षेत्र कौन-सा है?
उत्तर: हरियाणा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश।
15. पश्चिमी हिंदी की प्रमुख बोलियाँ कौन-सी हैं?
उत्तर:
- हरियाणवी
- खड़ी बोली (कौरवी)
- ब्रजभाषा
- बुंदेली
- कन्नौजी
16. हरियाणवी का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर: बाँगरू।
17. खड़ी बोली का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर: कौरवी।
18. आधुनिक मानक हिंदी का आधार कौन-सी बोली है?
उत्तर: खड़ी बोली।
19. खड़ी बोली मुख्यतः किस क्षेत्र में बोली जाती है?
उत्तर: दिल्ली और मेरठ के आसपास।
20. ब्रजभाषा किस क्षेत्र की बोली है?
उत्तर: मथुरा और आगरा के आसपास के ब्रज क्षेत्र की।
21. बुंदेली किस क्षेत्र में बोली जाती है?
उत्तर: बुंदेलखंड क्षेत्र में।
22. कन्नौजी किस क्षेत्र की बोली है?
उत्तर: कन्नौज और फर्रुखाबाद के आसपास।
23. पूर्वी हिंदी का विकास किस अपभ्रंश से हुआ?
उत्तर: अर्द्धमागधी अपभ्रंश से।
24. पूर्वी हिंदी की प्रमुख बोलियाँ कौन-सी हैं?
उत्तर:
- अवधी
- बघेली
- छत्तीसगढ़ी
25. अवधी मुख्यतः किस क्षेत्र में बोली जाती है?
उत्तर: लखनऊ, अयोध्या (फैज़ाबाद) तथा आसपास के क्षेत्रों में।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें